आज श्रीकृष्ण जनमोत्सव का पर्व जन्माष्टमी है। पूरे देश में लोग इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। रात 12 बजे कृष्ण का जन्मोतस्व भक्ति भाव से...
धर्म-ज्योतिष

जन्माष्टमी आज, जानें अपनी राशी का मंत्र

आज श्रीकृष्ण जनमोत्सव का पर्व जन्माष्टमी है। पूरे देश में लोग इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। रात 12 बजे कृष्ण का जन्मोतस्व भक्ति भाव से मनाते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण को अपनी राशि के अनुसार भोग लगाकर और अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप कर विशेष मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

जानिए जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार कौन सा मंत्र आपके लिए उपयोगी होगा। मेष राशि वाले  “ॐ अं वासुदेवाय नम:” मंत्र का एक माला जप सकते है और रसगुल्ले का भोग लगा सकते है। वृषभ राशि वाले रुके हुए कार्य पूर्ण करने के लिए “ॐ नारायणाय नम:” मंत्र का 7 माला जप सकते है और लड्डू एवं अनार का भोग लगा सकते है। मिथुन राशि वाले धन लाभ के लिए “ॐ नमो नारायण” 7 माला जप सकते है और काजू की मिठाई अर्पित कर सकते है। कर्क राशि वाले पारिवारिक सुख बढाने के लिए “ॐ नमो नारायण। श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि।।” मंत्र का जप कर सकते है और नारियल की बर्फी और नारियल का भोग लगा सकते हैं।

Read also- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 : 19 अगस्त को मनाया जाएगा

सिंह राशि वाले  व्यवसाय में लाभ के लिए “ॐ अं वासुदेवाय नम:” मंत्र का एक माला जप सकते हैं और  गुड़ एवं बेल का फल भोग में चढ़ा सकते हैं। कन्या राशि वाले आवास की समस्या हल करने के लिए “ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।” मंत्र का जप कर सकते है और तुलसी के पत्ते एवं हरे फल का भोग लगा सकते है। तुला राशि वाले सभी तरह के समस्याओँ का समाधान के लिए “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः” मंत्र का एक माला जप सकते है और कलाकंद एवं सेब का भोग लगा सकते है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

जन्माष्टमी पर वृश्चिक राशि वाले लोकप्रियता बढ़ाने के लिए “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम।।” मंत्र का 21 बार जप कर सकते हैं और गुड़ की मिठाई का भोग लगा सकते है। धनु राशि वाले सौभाग्य में वृद्धि के लिए “ॐ आं संकर्षणाय नम:” का 108 बार जप कर सकते है और  बेसन की मिठाई का भोग लगा सकते है। मकर राशि वाले न्याय मिलने के लिए “ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:” 11 माला जप कर सकते हैं और  गुलाब जामुन एवं काले अंगूर का भोग लगा सकते है। कुंभ राशि वाले स्थिरता लाने के लिए “ॐ नारायणाय नम:” 7 माला जप सकते हैं और पिसा हुआ धनिया एवं शक्कर तथा मीठे फल चढ़ा सकते है। मीन राशि वाले रुके हुए काम शीघ्र पूर्ण होने के लिए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।” का एक माला जप कर सकते है और जलेबी एवं केले का भोग लगा सकते हैं। पूजा-पाठ लोभ में नही बल्कि श्रधा और विश्वास से करना चाहिए।

जितेंद्र कुमार सिन्हा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.