Vastu
धर्म-ज्योतिष

Vastu tips: सौभाग्यवर्धक होता है घर के मुख्य द्वार पर मोरपंखी का पौधा


मोरपंखी का पौधा लगाएंऔर रोग बीमारी को दूर भगाएं

Vastu tips: ज्यादातर लोग अपने घरों में सजावटी या औषधीय गुणों वाले पौधे ही लगाना पसंद करते हैं। लेकिन Vastu Shastra में कुछ ऐसे भी पौधों का जिक्र है, जो इन दोनों पैमानों पर खरा उतरने के साथ ही आपको सौभाग्यशाली और समृद्ध भी बनाते हैं। वह भी बिना कोई अतिरिक्त मेहनत के।
Read Also: नारी का सुहाग, वनस्पति अनुराग
वैदिक शास्त्रों में ऐसे कई पौधों का उल्लेख मिलता है जिनके चमत्कारिक गुण आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ विपत्तिनाशक और सौभाग्यवर्धक भी माने जाते हैं। सोचिए, अगर कोई ऐसा पौधा आपको भी मिल जाए जिसके लगाने मात्र से, जी हाँ मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपके घर पर विपत्ति और दुर्भाग्य कभी नहीं आते। यह पौधा आपके घर का भाग्य बदल सकता है। तो आइये जानते हैं घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से क्या क्या लाभ है।

मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपके घर के सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं, साथ ही यह आपके परिवार को बुरी नजरों से भी बचाता है। घर पर कोई विपत्ति आने वाली हो, तो यह पौधा उसे भी घर में प्रवेश करने से रोकता है और आप मुसीबतों से बचे रहते हैं। मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। आप यह पौधा कभी भी लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इसे अकेले लगाने की बजाय हमेशा जोड़े में ही लगाएं, तभी इसका पूरा लाभ मिल सकेगा। इसे नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए अगर इसे वक्त पर पानी न मिले तो तुरंत सूख भी जाता है। अगर पौधा किसी कारणवश सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा दें और उसकी जगह नया पौधा लगा दें।


घर में मोरपंखी का पौधा लगाना सौभाग्यवर्धक माना जाता है। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने तथा आर्थिक लाभ के लिए इसे गमले में लगाकर मुख्य द्वार पर इस प्रकार रखें कि दोनों पौधे एक-दूसरे के सामने रहें। इससे जहां परिवार के सदस्य बुरी नजरों से बचे रहते हैं, वहीं घर पर आने वाली विपत्ति भी इस पौधे के प्रभाव से घर में प्रवेश नहीं कर पाती। बीमारियां भी आपके घर से कोसों दूर रहेंगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.