विरासत संवाद का आयोजन। सेंटर फॉर फिलोसोफिकल स्टडीज एवं प्रोफेसर अनंत आशुतोष द्विवेदी डायरेक्टर जनरल, हेरिटेज सोसाइटी, पटना, के तत्वावध...
धर्म-ज्योतिष

विरासत संवाद- ॐ मंत्र के सही उच्चारण से मधुमेह के रोगी लाभान्वित हो सकते हैं : कृष्णा नारायण

पटना, संवाददाता। विरासत संवाद का आयोजन। सेंटर फॉर फिलोसोफिकल स्टडीज एवं प्रोफेसर अनंत आशुतोष द्विवेदी डायरेक्टर जनरल, हेरिटेज सोसाइटी, पटना, के तत्वावधान में ‘विरासत संवाद’ सीरीज की 177 वीं कड़ी के तहत ‘मंत्र का ज्ञान विज्ञान और प्रभाव’ विषय पर लोगों के साथ विस्तार से एक संवाद स्थापित किया। गैरतलब है कि विरासत संवाद कार्यक्रम के तहत संस्कृति और हैरिटेज पर अक्सर लोगों के साथ संवाद आयोजित किए जाते हैं।

 ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत धम्म रत्न जी के बौद्ध मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस संवाद में मुख्य वक्ता रहीं दिल्ली की प्रख्तात ज्योतिष विशेषज्ञ बी. कृष्णा नारायण।|  विषय में प्रवेश करते हुए बी कृष्णा नारायण ने मंत्रों का न केवल शास्त्रीय रहस्यों के बारे में बताया, अपितु मंत्रों के वैज्ञानिक रहस्यों पर भी खास और विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्रोच्चार यदि विधिपूर्वक किया जाये तो यह मनुष्यों को परिवर्तित और रूपांतरित दोनों करते हैं। उदाहरण देते हुए कृष्णा नारायण ने यह भी समझाने- बताने की कोशिश की कि ॐ मंत्र के सही उच्चारण से किस प्रकार मधुमेह के रोगी लाभान्वित हो सकते हैं, इसकी उन्होंने वैज्ञानिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ॐ मंत्र में हम्म्म्म का उच्चारण अनुस्वर में करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। सामान्यतः ऐसा पाया गया है कि मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड कम मात्रा में पायी जाती है।

Read also- वैशाली का वैभव : जानें कहां है चौमुखी शिवलिंग और क्या है इसका रहस्य

गायत्री मंत्र में सन्निहित शक्ति की भी उन्होंने विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है और देश ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के दिशा निर्धारण में भारत की महती भूमिका होने वाली है। ऐसे समय में मंत्रों के प्रभाव को जानना और इसका बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि जानेंगे तभी तो इसे सहजता से धारण करेंगे। कृष्णा नारायण ने कहा कि हम शुद्ध, बुद्ध, प्रबुद्ध और समृद्ध हों, हम हर प्रकार से सुखी और संपन्न बनें, इसके लिए हर वर्ग के लोगों को मंत्रोच्चार को अपनी नित्यचर्या में शामिल करना जरूरी है। उन्होंने मंत्रोच्चार से सभी के जुड़ने पर उन्होंने जोर दिया।

Get Corona update here

कार्यक्रम के आयोजन में तकनीकी सहयोग रहा भानुप्रिया, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, बिहार सर्किल, हेरिटेज सोसाइटी का। मॉडरेटर बिहार सर्किल, हेरिटेज सोसाइटी के सदस्य फुहार बाली थे। धन्यवाद ज्ञापन किया कोऑर्डिनेटर, नालंदा चैप्टर, हेरिटेज सोसाइटी के आदरणीय धम्म रत्न जी ने। उन्होंने कहा की मंत्रों के ज्ञान विज्ञान और इसके प्रभाव के बारे में आज बच्चों को तो बताया ही जाए, आज की युवा पीढ़ी से भी इसका परिचय करवाया जाये। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम अधिक से अधिक लोगों को मंत्रों से जोड़ सकें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.