कन्या राशि 2023 -वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तै...
धर्म-ज्योतिष

कन्या राशि 2023 : नये वर्ष में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

 वार्षिक राशिफल 2023 कन्या राशि 2023 -वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर। कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में। चंद्र राशि के अनुसार कन्या राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। कन्या राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-

  सेहत के हिसाब से यह वर्ष कन्या राशि वालों के लिए मिला जुला असर देनेवाला होगा। संभव है कि कोई पुरानी समस्या से छुटकारा मिल जाए। हां, अप्रैल के बाद कोई नई परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। वैसे साल 2023 में कोई बड़ी परेशानी की आशंका कम ही दिखती है।

 परीक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों के लिए इस वर्ष का अप्रैल माह तक का समय शुभ ही दिख रहा है। आशाजनक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। 

 परिवार का कोई पुराना विवाद इस साल निपट सकता है। कुछ कटुता के बाद भी पारिवारिक जीवन सामान्य गुजरेगा। परिवार में बड़े व्यवधान की आशंका नहीं है। ननिहाल से कोई लाभप्रद सुचनाएं मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2023 – जानें सिंह राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष

कैरियर पिछले साल की अपेक्षा नए साल में बेहतर होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में विजय मिलेगा। व्यापार करने वालों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी। साथ ही इसका लाभ भी मिलेगा। नये संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। इस वर्ष विदेशी संपर्क भी आपके लिए लाभकारी होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को भी प्रमोशन और मनचाहा स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। उतार चढ़ाव के बावजूद यह वर्ष आर्थिक मामले में बेहतर साबित होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.