वार्षिक राशिफल 2023 : 17 जनवरी से ही कर्क राशि पर ढैया शुरु होने से इस राशि वालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता रहेगा। यह मानसिक तनाव और शार...
धर्म-ज्योतिष

वार्षिक राशिफल 2023 : जानें कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

:
:

वार्षिक राशिफल 2023 :कर्क राशिः वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर। कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में।चंद्र राशि के अनुसार कर्क राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। कर्क राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-

वार्षिक राशिफल 2023 : 17 जनवरी से ही कर्क राशि पर ढैया शुरु होने से इस राशि वालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता रहेगा। यह मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानी दे सकता है। जरूरत पड़ने पर चिकितिसकों की सलाह अवश्य लें। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है।

 वर्ष की शुरुआत शिक्षा के मामले में अच्छी रहेगी। बाद में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन मन की एकाग्रता बनाए रखकर आप अपनी बेहतर पढाई कर सकते हैं। बेहतर संस्थान या विदेशी संस्थाओं में इस वर्ष आपका नामांकन हो सकता है।  
कैरियर के हिसाब से भी यह साल आपके लिए फलदायी हो सकता है।

रोजी रोजगार या नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। नई संभावनाओं के दरबाजे खुल सकते हैं। हां, अप्रैल के बाद कुछ परेशानियां आपको महसूस हो सकती है। तब सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की जरूरत नहीं है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए मनपसंद स्थानांतरण हो सकता है। मतलब आर्थिक रूप से यह वर्ष बेहतर परिणाम देने वाला साबित होगा। जमीन या प्रॉप्टी में निवेश हो सकता है। या घरबना सकते हैं। पारिवारिक संपति के मामले भी निपट सकते हैं इस साल। किसी मद में अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2023 –जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2023

दूसरी तरफ पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल भी मच सकता है। यह परेशानी अप्रैल तक ज्यादा रहेगी । फिर स्थिति  सामान्य होने लगेगी । किसी भी तरह विवाद या मामले को शांति के निपटाने की कोशिश ही बेहतर होगा। परिवार के लोगों के संबंध में खटास भी पैदा हो सकता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.