वार्षिक राशिफल 2023 - वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों की उदर या पेट की परेशानी बनी रहेगी। चिकित्सक के संपर्क में रहना बेहतर होगा। हालाकि...
धर्म-ज्योतिष

वार्षिक राशिफल 2023 –जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2023

वार्षिक राशिफल -मिथुन राशिः वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर, तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर। कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में। चंद्र राशि के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। मिथुन राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-

वार्षिक राशिफल 2023 – वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों की उदर या पेट की परेशानी बनी रहेगी। चिकित्सक के संपर्क में रहना बेहतर होगा। हालाकि जनवरी के बाद सुधार महसूस होगा। रुकावट और बाधाएं कम होगी और भाग्य मजबूत होगा और सका साथ मिलेगा। 

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।सभी से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। कोई शुभ मांगलिक कार्य भी परिवार में संभव है । माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों के साथ तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं। संतान से संबंधित भी कोई सुखद समाचार मिल सकते हैं।   

Read also- राशिफल 2023: जानें वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

वार्षिक राशिफल 2023 – छात्र-छात्राओं के लिए यह समय अच्छा है मेहनत कर आप मनोवांछित अंक पा सकते हैं। अप्रैल के बाद यह समय और बेहतर होगा। इसके पहले मन में भटकाव या संशय बनने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। नौकरी और रोगार से संबंधित नये अवसर भी इस बार आपको मिलेंगे। पुरानी समस्याएं आपकी दूर होंगी। लेकिन साल के उतरार्ध में आपके अधिकारियों या मालिकों से अनबन के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। आमदनी अच्छी होती रहेगी, लेकिन काम का दबाब आपको परेशान करता रहेगा।  हालांकि पूरे वर्ष भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.