Breaking News बिहार राजनीति

कृषि नीति को लेकर विभिन्न दलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

फतुहा। कृषि नीति के खिलाफ आहूत चक्का जाम में जाप और भाकपा माले ने हिस्सा लिया। वहीं कृषि कानून के विरोध में जहां जाप कार्यकर्ताओं ने आगजनी कर फोरलेन को जाम किया, वहीं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने महारानी चौक पर विरोध मार्च निकालते हुए स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। इस दरम्यान दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की तथा प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

जाप कार्यकर्ताओं का जहां नेतृत्व जिलाध्यक्ष बबन यादव ने किया तो वहीं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के सचिव उमेश यादव ने किया। दोनो नेताओं ने किसान नीति के विरोध में राष्ट्रव्यापी चक्का जाम हड़ताल को सफल बताया। इस मौके पर जाप कार्यकर्ताओं में बबलू यादव, संदीप कुमार, पंकज यादव, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार शामिल थे, वहीं भाकपा माले कार्यकर्ताओं में शैलेंद्र यादव, दीना साव के साथ साथ महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहे।