बिहार राजनीति

भाजयुमो की बैठक, विनोद सिंह ने ली सदस्यता

अमरेन्द्र/ फतुहा। स्थानीय रायपुरा मुहल्ले में भाजयुमो युवा अध्यक्ष अभिषेक झा के आवास पर एक बैठक की गई। जिसमें आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकालें जाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गुंजन ने किया। संचालन कुंदन द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि राज राजेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रभारी संगठन जिला बाढ़ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। वहीं समाजसेवी विनोद सिंह ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि राज राजेंद्र सिंह ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर विनोद सिंह को पार्टी का सदस्यता प्रमाणपत्र दिया। वहीं विनोद सिंह ने बताया कि मैं पार्टी के संविधान का सम्मानपूर्वक निर्वहन करूंगा। मौके पर विजय प्रताप कुशवाहा, विक्की सिंह, रामजी प्रसाद, लाडली प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।