पटना में 11 विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन ने। लाल बहादुर शास्त्री सम्मान ......
बिहार

11 विभूतियों को मिला लाल बहादुर शास्त्री सम्मान

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना में 11 विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन ने। लाल बहादुर शास्त्री सम्मान-सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह आयोजन पटना के बिहार हिन्दी साहित्य सम्मलेन, आयोजित था।

सम्मानित होने वालों में अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने बाले माधुरी सिन्हा, पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा. नम्रता आनंद, डॉ सुधा सिन्हा, अनुराग समरूप, विष्णु थापा,  मुकेश कुमार, डॉ.शोभा रानी सिंह, सपना राज, अनूप नारायण सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, पूजा चंद्रा, ज्योति दास, राजेश झा, चेतन थिरानी, प.जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, राजीव कुमार शामिल थे।

 Read also Success story: दीदीजी से पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार बन गई डा.नम्रता आनंद

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ठ अतिथि राजीव रंजन (उपाध्यक्ष भाजपा बिहार),  डॉ.अनिल सुलभ, उपेन्द्र सिंह (भाजपा नेता) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा कर रहे थे। वंदे मातरम फाउंडेशन की ओर से सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार, स्वागतध्यक्ष डा. विनय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव रविन्द्र कुमार ने किया।

मंच संचालन राजीव रंजन कर रहे थे। बिंदु केसरी, वंदना कुमारी, कुमार संभव, निशा परासर, वंदना देवी, भोला कुमार, अनोज कुमार, राजन कुमार, एवं राजू भाई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम फाउंडेशन की पुष्पा तिवारी, रश्मि लता, मोनिका सिन्हा, रेनू सिंह, बसंत कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.