फोर्टिफिकेशन दूर करेगा कुपोषण। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी...
बिहार

डीएपी खाद का 15 रैक पहुँचेगा बिहार: अश्विनी चौबे

डीएपी खाद का 15 रैक पहुँचेगा बिहार। पटना, संवाददाता। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किसानों के आग्रह पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया का ध्यान बिहार में डीएपी खाद आपूर्ति की ओर आकृष्ट कराया था। संबंधित विभाग 15 रैक यथाशीघ्र बिहार को उपलब्ध कराएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है। डीएपी खाद के संबंध में संबंधित मंत्रालय के मंत्री डॉक्टर मांडविया को अवगत कराया था।

 बक्सर, रोहतास, कैमूर सहित बिहार के अन्य जिलों से किसानों ने डीएपी न मिलने से अवगत कराया था।  संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मेरे कार्यालय के पदाधिकारी भी उनके संपर्क में थे। बक्सर सहित बिहार के लिए 15 रैक डीएपी यथाशीघ्र उपलब्ध होगा। इसे रवाना भी कर दिया गया है।  बक्सर के लिए इफको द्वारा डीएपी का एक रैक भेजा गया है। यह दो-तीन दिनों में पहुंच जाएगा।

Read also- एमएसपी कानून और खाद संकट को लेकर केंद्र पर बरसे पप्पू यादव

 इसके उपरांत एक और रैक तीन से चार दिनों में पहुँचेगा। श्री चौबे ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसे लेकर राज्य व केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.