के परिवार के लिए 20 लाख का मुआवजा को लेकर पूर्व सांसद ने की मांग। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के धतिवाना गांव में आज ही धतिवाना गांव में ...
बिहार

मृतक मुखिया के परिवार को मिले 20 लाख का मुआवजा : पप्पू यादव

मृतक मुखिया के परिवार के लिए 20 लाख का मुआवजा को लेकर पूर्व सांसद ने की मांग। गोपालगंज, संवाददाता। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के धतिवाना गांव में आज ही धतिवाना के नव निर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक मुखिया सुखल मुसहर के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, लेकिन वहां मुखिया सुखल मुसहर के परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला, क्योंकि उनके परिवार में कोई भी नहीं है। बस एक छोटा भाई है, जो बाहर रहते हैं।

Read also- औरंगाबाद में एनपीजीसी के बिजली घर का निर्माण कार्य पूरा : विजय

 स्थानीय लोग की मदद से दाह संस्कार कार्यक्रम किया गया। पप्पू यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Get Corona update here

उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी हमने यहां के स्थानीय एसपी से वार्ता कर उनको दी और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा  कि मृतक के परिवार के लिए 20 लाख का मुआवजा और बिहार में सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की मांग भी मैंने की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.