सामाजिक संगठन कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का दूसरा फाउंडेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर 21 महिलाओं को महिला सशक्तीकीण सम्मान से सम्मानि...
बिहार

कस्तूरी नृत्यांगन के फाउंडेशन डे पर 21 महिलाएं सम्मानित

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का दूसरा फाउंडेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर 21 महिलाओं को महिला सशक्तीकीण सम्मान से सम्मानित किया गया।

 कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संस्था के दूसरे फांउडेशन डे के अवसर पर स्वर्गीय कस्तूरी देवी की स्मृति में कस्तूरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही 21 महिलाओँ को सम्मानित किया गया।

 सम्मानित की गयी महिलाओँ में उर्मिला मिश्रा, चंदा गुप्ता, जूली सिंह, रानी, सुनीता गुप्ता, पूजा कुमारी, प्रेमा गुप्ता, शांति, रानी देवी, रेशमा प्रसाद, डा. अनामिका श्रीवास्तव, संपन्नता वरूण, मनीषा जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं।

 इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डा. किरण घई सिन्हा, डा.रत्ना पुरकायस्थ, राहुल कुमार सिंह और मृत्युंजय सिंह उपस्थित थे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रेम कुमार, अविनाश और देवोप्रिया उपस्थित थे।

 कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय कस्तूरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया।

  कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने मौके पर कहा कि हमारा ट्रस्ट वृद्ध, असहाय, तलाकशुदा, अपने ही परिवार एवं आस पास के समाज से प्रताड़ित एवं तिरस्कृत महिलाओं के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। हमारे कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का पहला उद्देश्य है हर उन महिलाओं के स्वाभिमान के उत्थान के लिए काम करना,  जो खुद के साथ हुए किसी भी अत्याचार के बाद ये समझती है कि अब जीवन खत्म हो गया है।

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय लोक जनता दल की यात्रा को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थनः फजल इमाम मल्लिक

 उन्होंने बताया कि कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे फाउंडेशन डे पर हमने उन कर्मवीर महिलाओं को सम्मानित किया है। जिन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से लड़कर अपने पूरे परिवार की डोर को बखूबी संभाला है और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देती हैं। पिछले कई सालों से हम महिलाओं के स्वास्थय एवं रोजगार के लिए कई कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- 23 अप्रैल को पटना में होगा सबसे बड़ा शैक्षणिक मेला

 इस अवसर पर सोनल सिरमोर,संगीता बरणवाल, हेमा बरणवाल, प्रियंका सिंह ,शोभना अग्रवाल, सुस्मिता, रेखा कुमारी, ईरा कर्ण, रिया कुमारी समेत कई उपस्थित थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.