नेशन प्राइड अवार्ड 2021 का आयोजन राज दरबार रेस्टोरेंट पांडे प्लाजा एग्जिबिशन रोड पटना में 30 दिसम्बर (गुरुवार) को किया गया। इस आयोजन में 6 ...
बिहार

नेशन प्राईड अवार्ड 2021 से सम्मानित हुए 60 व्यक्ति

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। नेशन प्राइड अवार्ड 2021 का आयोजन राज दरबार रेस्टोरेंट पांडे प्लाजा एग्जिबिशन रोड पटना में 30 दिसम्बर (गुरुवार) को किया गया। इस आयोजन में 60 व्यक्तियों को नेशन प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजनकर्ता उदघोषक रंजन कुमार ने कहा कि यह दूसरा वर्ष है, जब यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

रंजन कुमार ने कहा कि यह सम्मान समारोह अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया जाता है, जिसमें सामाजिक क्षेत्र और रक्तदान के क्षेत्र के साथ-साथ कला और साहित्य एवं शिक्षा से जुड़े लोग शामिल हैं। समारोह में कोरोना काल को देखते हुए पूरे कार्यक्रम में एहतियात बरता गया सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग भी किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  समाजसेवी एवं गंगापुत्र विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा, निरामया ब्लड बैंक के निदेशक राकेश रंजन, बाबा विवेक द्विवेदी, इंस्पेक्टर  संजीव कुमार, अरविंद निराला, कुमारी वैष्णवी थे। मौके पर गुड्डू बाबा ने कहा कि रंजन केवल बहुत अच्छा एंकर ही नहीं हैं बल्कि बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति भी हैं। इनका प्रस्तुतीकरण काफी सराहनीय होता है। इस तरह के आयोजन से लोगों में काम करने की प्रेरणा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है। ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए।

Read also- राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

नेशन प्राइड अवार्ड 2021 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें बिहारी ब्रदर्स के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया इसमें प्रमुख रहे अविनाश सूफियाना, विकास सूफियाना, माही, प्रियंका, मुन्ना जी, रिमझिम, देवराज मुन्ना, सतीश जी, राहुल कृष्णा, रॉकी और निशा मिश्रा और सोशल स्किल्स की टीम द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।

 कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में राकेश रंजन, गुड्डू बाबा, डा. नम्रता आनंद, प्रेम कुमार अरविंद निराला, बाबा विवेक द्विवेदी, वैष्णवी जी, ऋतुराज, मीनू मोदी, परिचय साईं की थाली से अशोक शर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, पीयूष राज, पल्लवी नारायण, संजीव, नंदकिशोर, रवि शंकर, विवेक विश्वास, रिजनिंग गुरु बिहारी इत्यादि रहे, साथ ही साथ कला जत्था से जितने भी कलाकार थे, सभी को सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.