दानापुर मंडल मुख्यालय स्थित अधिकारी क्लब में आयोजित  67वें रेल सप्ताह समारोह के तहत मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार ने सभी विभागों से उत्कृष्ट...
बिहार

67वें रेल सप्ताह : दानापुर रेल मंडल के 174 रेलकर्मी पुरस्कृत

पटना, संवाददाता। दानापुर मंडल मुख्यालय स्थित अधिकारी क्लब में आयोजित  67वें रेल सप्ताह समारोह के तहत मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार ने सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ,दानापुर मंडल रेल प्रबंधक,  प्रभात कुमार एवं महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा मीनाक्षी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस के बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा हेतु 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार -2022 के तहत चयनित 174 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में वाणिज्य विभाग के ओकिल सिंह (जेनरल सहायक), विकास कुमार, डिप्टी सीआईटी,राजेन्द्र नगर), रूपेश श्रीवास्तव (सीएस,मुख्यालय) एके मंडल (सीएस,बुकिंग) उमेश कुमार सुमन (सीआईटी,मुख्यालय) नीला कुमारी (वरीय क्लर्क)  को पुरस्कार मिला।  इंजीरिंग विभाग के टीएमजी (चतुर्थ कर्मचारी) दूधनाथ पाल, भगवान राम, सुधीर कुमार एवं उदय कुमार, आरके लाल (सीईओएस, दानापुर),मुकेश कुमार (एसएसई,पी/डब्लू ,दानापुर),मेडिकल विभाग के शर्मिला देवी,आनंदी कुमारी,राकेश कुमार, संतोष कुमार को पुरस्कृत किया गया।

Read also- फतुहा में अब करोड़ों की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन और मैरेज हॉल : मुख्य पार्षद

 एकाउंट के सीनियर एसओ,प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद एवं अरुण कुमार, परिचालन विभाग के गेटमैन विक्की कुमार एवं मनीष कुमार,स्टेशन मास्टर जाकिर हुसैन अंसारी, सूरज कुमार तन्हा, राजीव रंजन, ममता कुमारी, कार्मिक विभाग के दिनकर प्रसाद (जेनरल सहायक), ओएस, प्रिय रंजन कुमार, मुंचून कुमारी, राजभाषा विभाग कि सीमा रानी (टाइपिस्ट), संरक्षा विभाग के सुधीर कुमार यादव (संरक्षा सलाहकार) को पुरस्कृत किया गया। सुरक्षा विभाग के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार, बीजेन्द्र मुवाल, महिला सिपाही अनीता सिन्हा,शबनम कुमारी, मुन्नू मिश्रा, पूजा, स्टोर विभाग के ओपी सिंह, खेलकुद के ब्रजेश कुमार, स्काउट एंड गाइड के अनिल कुमार सिंह और मनोज कुमार जबकि अधिकारी वर्ग के डॉ॰आशुतोष कुमार (एडीएमओ,नवादा) एवं एकबाल बैठा (एसीएम,टीसी, दानापुर) समेत कुल 174 रेलकर्मियों को उनके रेल कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

Get Corona update here

इस अवसर पर दानापुर मंडल के सभी अधिकारी, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित रेलकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान दानापुर मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों एवं कला समिति के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.