Ashwini Chaubey
बिहार

8 से 10 गुना ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई गई है: Ashwini Chaubey

  • पीएसए प्लांट युद्ध स्तर पर अस्पतालों में लगाया जा रहा है।
  • ऑक्सीजन सिलेंडर कराया जा रहा है उपलब्ध

पटना,संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Ashwini Chaubey ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता 8 से 10 गुना तक बढ़ाई गई है। युद्ध स्तर पर मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है। बिहार में मुजफ्फरपुर व कटिहार सदर अस्पताल में इसे इंस्टॉल भी कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री केयर फण्ड से पीएसए ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है।

Also Read: जरूरी काम हो तभी घर से निकलें, अपना व अपने परिवार का रखें ख्याल: ग्रामीण एसपी (Rural SP)

शुक्रवार को ऑक्सीजन व दवाइयों के लिए गठित मंत्रीमंडल समूह की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों सहित बिहार में ऑक्सीजन से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री Ashwini Chaubey ने बताया कि बिहार के लिए 16,136 ऑक्सीजन सिलेंडर भी आवंटित किया गया है। इसमें डी टाइप सिलेंडर 2827 एवं बी टाइप 13,309 है। इसके साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा 16 मई तक बढ़ा कर 1लाख 50 हजार डोज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि सभी राज्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नियमित तौर पर राज्यों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बेहतर हो रही है। 82 फीसदी देश का व बिहार का करीब 79 फीसदी रिकवरी रेट है।

Get latest updates on Corona

केंद्रीय मंत्री Ashwini Chaubey ने आज राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन की समीक्षा की। इस कार्य में लगे सभी वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मियों की भी जानकारी प्राप्त की। हाल ही में यहां कई कोविड पोजिटिव हो गए थे। उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। अभी तक संस्थान ने 10,20,108 टेस्ट किए हैं। गुरुवार को 2,634 टेस्ट किए गए। अभी तक 4022 वैक्सीनेशन किया गया है। श्री चौबे ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का जो दिशानिर्देश है, उसका पालन करें और सावधानी बरतें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.