"गंगा किनारे गजल पुकारे" कार्यक्रम के दूसरे दिन ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का हुआ विमोचन। प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति ने पूरे मा..
बिहार

ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का अभिनेता संजय मिश्रा ने किया विमोचन

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। “गंगा किनारे गजल पुकारे” कार्यक्रम के दूसरे दिन ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का हुआ विमोचन। प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति ने पूरे माहौल को गुलजार कर दिया। मौके पर उन्होंने उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, वरिष्ठ शायर डॉ कासिम खुर्शीद, युवा शायर समीर परिमल, स्कॉलर्स अबोड स्कूल की निदेशक डॉ बी प्रियम, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव रंजन के साथ वरिष्ठ लेखिका ममता मेहरोत्रा की नई पुस्तक “एंपावरिंग इंडियन विमेन” का विमोचन किया। उक्त कार्यक्रम थॉट्स एन इंक तथा बंधु इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किया गया है।

 विमोचनोपरांत अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि भारत में हमें यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता का मंत्र पढ़ाया जाता है। नारी मां भी है, बहन भी है, पत्नी भी है और बेटी भी है। फिर भी शोषण और दमन का शिकार है। ऐसे में लेखिका ममता मेहरोत्रा को उनके शोषण की दास्तान लिखनी पड़ी है। यह स्थिति पूरे समाज के लिए शर्मनाक है।

Read it also –दीदी जी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल को किया सम्मानित

 उक्त अवसर पर लेखिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि उन्होंने गया प्रवास के दौरान पहली बार महिला हेल्पलाइन की शुरूआत की। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए अपने स्तर पर तथा संस्थागत स्तर पर अनेक प्रयास किए। उस दौर में प्राप्त अनुभवों के आधार पर ही उन्होंने इस पुस्तक की रचना की है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 पुस्तक विमोचन के बाद गजलों का दौर शुरु हुआ, जिसमें सुभाष पाठक जिया, पुष्पेंद्र पुष्प, गौरव त्रिवेदी, शिवम सोनी, सरोज झा झारखंडी, देश दीपक, सुनील कुमार, तलत परवीन, शमा कौसर, पूनम सिन्हा, राज कांता, रूबी भूषण, दिलशाद नजमी, कुशेश्वर कश्यप सहित देश के अनेक नामचीन शायरों ने अपनी गजलों का पाठ किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी आमंत्रित शायरों को स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.