बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को नई दिल्ली में ऱष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्लैटिनम अवार्ड देकर...
बिहार

राष्ट्रपति के कर कमलों से अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को मिला भूमि सम्मान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने ग्रहण किया राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान

दिल्ली, संवाददाता। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्लैटिनम अवार्ड देकर आज सम्मानित किया। केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग की ओर से भूमि सम्मान समारोह का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। यह प्लैटिनम अवार्ड राज्य को भूमि सुधार की दिशा में बेहतर और महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है। इस मौके पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंडा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान मिला डा. नम्रता आनंद को
मालूम हो कि भूमि को लेकर देश भर में अपनों और अपने परिवार वालों के बीच ही विवाद होता रहा है। कभी कभी तो खून खराबा की नौबत तक पहुंच जाती है। लोग अपनों से दूर हो जाते हैं। अनावश्यक केस मुकदमा में उलझकर समय, श्रम और धन तीनों का व्यय होता है। बिहार में भी वर्षों वर्ष तक ये स्थिति बनी रही है। लेकिन जब से ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभाग की कमान संभाली है तब से ही लगातार स्थिति में सुधार होती रही है। ऑनलइन दस्तावेजीकरण से लेकर नक्शा आदि की ऑनलाइन होम डिलीवरी करने की व्यवस्था अब बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में होने से विभाग के छोटे बड़े अधिकारियों के रिश्वत पर भी स्वतः ही रोक लग गई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.