समस्तीपुर में लगाया गया कायस्थ चौपाल। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने  कायस्थ समाज के लोगों को...
बिहार

पटना के बाद समस्तीपुर में जीकेसी ने लगाया कायस्थ चौपाल

समस्तीपुर, संवाददाता। समस्तीपुर में लगाया गया कायस्थ चौपाल । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने  कायस्थ समाज के लोगों को टीम वर्क के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा है कि कायस्थ समाज का सर्वांगीण विकास सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

     डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में समस्तीपुर में आज कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि जीकेसी का गठन का मूल मकसद कायस्थ समाज के लोगों का राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास करना है। उन्होंने जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास के लिये काम कर रहे जीकेसी के पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि कायस्थ समाज के लोग अपने जीवन में चुनौतियों का सामना कर विजय श्री हासिल करने में सफल होते रहे हैं। जीकेसी टीम कायस्थ समाज के लोगों की सहायता के लिये हर संभव कोशिश कर रही है।

   डा. नम्रता आनंद ने  कहा कि हम सभी को मिलकर जीकेसी की ईकाई को विस्तार करने की जरूरत है। जीकेसी समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए संकल्पित है और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रदेश में कई रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित कर रही है।

Read also पटना में हुआ जीकेसी कायस्थ चौपाल का आयोजन

उन्होंने लोगों को जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण,सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदशनीलता की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कायस्थ समाज को एकजुट और मजबूत होने को कहा और साथ ही कहा कि अगर हम एकजुट होंगे तो हम अपने स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली अतीत को फिर से दुहरा पाएंगे।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

बैठक में जीकेसी समस्तीपुर के सदस्य कुमार गौरव, अभिषेक कुमार, गंधीर लाल, कुमार मनीष, आलोक कुमार वर्मा, धर्माश रंजन, अजित कुमार कर्ण, किशन लाला, केशव किशोर और अमित वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.