फतुहा प्रखंड के ग्राम अखड़िया में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन के शुरुआत में एक कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्...
बिहार

फतुहा में शुरु हुआ अखंड कीर्तन, कलश यात्रा संपन्न

फतुहा,संवाददाता। फतुहा प्रखंड के ग्राम अखड़िया में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन के शुरुआत में एक कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और फतुहा त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल कलश में भरकर घाट से कलश यात्रा शुरु की। यह कलश यात्रा कीर्तन स्थल ग्राम अखड़िया पहुंच कर संपन्न हुई।

Read also- अखिल भारतीय फुटपाथ दुकानदार संघ ने स्कूल खोलने के लिए शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

कलश यात्र के बाद विधि विधान से अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इस अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति रविवार को कलश विसर्जन के साथ किया जाएगा। शनिवार को रात्रि में भक्ति जागरण होगा। जबकि रविवार को कलश विसर्जन किया जाना है। इस बीच अखंड कीर्तण चलता रहेगा।

Get Corona update here

 कार्यक्रम की जानकारी आयोजक मनोज सिंह ने दिया। इस आयोजन में अरूण सिंह, रवीन्द्र प्रसाद, कौशल सिंह, शिवकुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। मनोज सिंह ने बताया कि इस अखंड कीर्तण को लेकर गांव में तो भारी उत्साह है ही, साथ ही आसपास के गांव में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्सव जैसा माहौल बन गया है। इसमें भाग लेने के लिए दूर दूर के गांव से लोग आ रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.