Akhil Bhaarateey Parisangh
बिहार

Akhil Bhaarateey Parisangh बिहार ने गठित की नई टीम

अखिल भारतीय परिसंघ (Akhil Bhaarateey Parisangh) एससी एसटी संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से परिसंघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मदन राम एवं शशिकांत प्रसाद ने अपनी प्रदेश कमिटी का गठन किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईआरएस अफ़सर एवं कांग्रेस के वर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त कमिटी को हरी झंडी दे दी गई है।

Read Also: MOKAMA CRPF ने लगाया फ्री डेंटल जांच कैंप

परिसंघ बिहार में सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीबीपी के बिहार अध्यक्ष रमेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।रमेश कुमार को बिहार सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। रमेश कुमार ने बताया कि जिस उम्मीद से संगठन (Akhil Bhaarateey Parisangh) ने मुझे कमिटी में महत्वपूर्ण स्थान दिया है उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा ।रमेश कुमार ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त तमाम पदाधिकारीगणों को शुभकामनाएं दी है।


	
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.