फतुहा में पुतला दहन
बिहार

अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा-माले ने मोदी और खट्टर का पुतला फूंका

फतुहा,संवाददाता। स्थानीय चौराहा पर भारतीय किसान महासभा और भाकपा-माले ने मोदी और खट्टर का पुतला फूंका। हरियाणा के करनाल में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज कर दर्जनों किसानों को घायल करने, एक किसान की मौत और गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत किसानों ने फतुहा में मनोहर लाल खट्टर एवं नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

  पुतला दहन कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा-माले ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सह सचिव कॉमरेड उमेश सिंह ने कहा कि कल हरियाणा के करनाल में टोल प्लाजा पर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जिलाधिकारी के आदेश पर भयंकर लाठी चार्ज कर दर्जनों किसानों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसमे एक किसान सुनील की रात्रि में मृत्यु हो गई और सैंकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/bureaucracy-at-its-peak-in-bihar-officials-are-negligent-leader-of-opposition-13649-2021-08-29/

 उन्होंने कहा कि इस क्रूरतम घटना से एक बार फिर अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग घटना की याद ताजा हो गई है। अखिल भारतीय किसान महासभा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज राष्ट्र व्यापी प्रतिवाद, विरोध कार्यक्रम एवं पुतला दहन कार्यक्रम को आयोजन किया है।

 उमेश सिंह ने आगे बताया कि या तो कानूनों की वापसी होगी या फिर मोदी सरकार को जाना होगा तब तक संघर्ष चलता रहेगा। किसान महासभा ने गिरफ्तार सभी किसानों की तत्काल रिहाई और खट्टर सरकार से इस्तीफे की मांग की है। हरियाणा के बहादुर किसानों द्वारा इस बर्बर दमन के खिलाफ हरियाणा में रोड जाम आंदोलन का किसान महासभा ने पूर्ण समर्थन किया है।

 इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉमरेड उमेश सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव कॉमरेड शैलेंद्र यादव, दिना साव, राम प्रवेश दास, युवा नेता पंकज यादव, रविंदर पासवान, महिला किसान सुंदरी देवी, सुशीला देवी, सोना देवी, किसान अश्वनी यादव, रविंदर यादव, साधु यादव, अवधेश यादव, राजीव यादव, मुन्ना पंडित, छोटे पासवान, सुदामा दास सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।         

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.