बच्चों का सर्वांगीण विकास आर्यावर्त सहोदया का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में इस संस्था ने काफी तेजी से काम करना शुरू किया है। ये बातें रव...
बिहार

बच्चों का सर्वांगीण विकास आर्यावर्त सहोदया का मुख्य उद्देश्य

पटना, संवाददाता। बच्चों का सर्वांगीण विकास आर्यावर्त सहोदया का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में इस संस्था ने काफी तेजी से काम करना शुरू किया है। ये बातें रविवार को राजधानी के कुम्हरार स्थित लिटेरा वैली स्कूल के सभागार में आयोजित आर्यावर्त सहोदया की प्रथम बैठक में संस्था के संस्थापक डॉ सीबी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य भर के सभी सहोदया संस्थानों को एक मंच पर लाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उसी दिशा में बढाया गया यह पहला कदम है। सभी सहोदय मिल कर प्रदेश के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए बहतर तरीके से काम कर सकते हैं।

  मौके पर आये अतिथियों का स्वागत आर्यावर्त सहोदया की अध्यक्ष राधिका के ने किया। उन्होंने कहा कि आर्यावर्त सहोदया की ओर से बच्चे और शिक्षकों के विकास के लिए आशा (ASHA) एवं अशोका (ASHOKA) अवार्ड का शुभारम्भ किया गया है। भविष्य में इसके बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।

Read also-  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु की गुत्थी सुलझाए भारत सरकार:राजीव रंजन

  समारोह के मुख्य अतिथि एवं डीएवी, पटना  के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने कहा कि शिक्षा के विकास में छात्रों एवं शिक्षकों के बीच  बेहतर तालमेल का होना बहुत जरुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यावर्त सहोदया के संरक्षक  अमित प्रकाश ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा की सभी स्कूल मिल कर बेहतर समाज की रचना कर सकते हैं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष डॉ.हिमांशु  पाण्डेय ने शिक्षकों के प्रशिक्षण पर काफी जोर दिया। समारोह में आये अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन आर्यावर्त सहोदया के उपाध्यक्ष ओपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में नालंदा सहोदया के  अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार, भागलपुर सहोदया के अध्यक्ष अनंत सिन्हा, सारण सहोदय के सचिव रंजू आर चंद्रन, आर्यावर्त सहोदया के सचिव अरविन्द एम, अररिया सहोदया के संयोजक डॉ. गौतम मुख़र्जी, नॉर्दर्न सहोदय के संयोजक डॉ. शशिशेखर, गया सहोदया के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, पाटलिपुत्र सहोदया के उपाध्यक्ष डॉ.बी प्रियम एवं मधुकर झा सहित कई स्कूलों के प्राचार्यों व अन्य कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.