जदयू के मधुबनी जिला के वरिष्ठ नेता व जीकेसी के राज्य सचिव संतोष प्रभाकर का निधन देर रात कल दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के इलाज के दौरान...
बिहार

संतोष प्रभाकर के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षतिः मनोज मनु

पटना, संवाददाता। जदयू के मधुबनी जिला के वरिष्ठ नेता व जीकेसी के राज्य सचिव संतोष प्रभाकर का निधन देर रात कल दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। 38 वर्षीय संतोष प्रभाकर पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली में इलाज करा रहे थे। स्व. प्रभाकर अपने पीछे दो वर्षीय एक मात्र पुत्र और पत्नी को छोड़ गए है।

 Read also –शराबबंदी के बाद 1 करोड़ 64 लाख से ज्यादा लोगों ने शराब छोड़ दी : cm nitish kumar

 प्रभाकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि यह निधन समाज के लिये अपूर्णीय क्षति बताया। स्व. प्रभाकर समाज के साथ जदयू के समर्पित कार्यकर्ता थे। मिथिलांचल में वे दल को मजबूत करने के साथ साथ समाज को एकजुट करने में लगे थे।

Get Corona update here

 मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण,उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, सचिव जीवन कर्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कर्ण, वन्दना सिन्हा, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण, केवी लाल, संजय कुमार, विभा लाल, गंगा कर्ण, रंजीत कुमार कर्ण, बिनीत कुमार लाल, अमित लाल, राजकुमार दिलीप आदि ने कहा कि संतोष प्रभाकर इतनी कम उम्र में अपनी पहचान समाजिक क्षेत्र में बना चुके थे। उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। उनके निधन से मिथिलांचल क्षेत्र में समाज को गहरी क्षति पहुंची है। इन सबों ने ईश्वर से उनके आत्मा को शांति प्रदानं करने व परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदानं करने की अपील की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.