उम्मीदों का कारवां के लिए मुंगेर में जीकेसी की शंखनाद यात्रा। सौ युद्ध में से एक भी नहीं हारे कायस्थ कुल के राजा ललितादित्य : राजीव रंजन प...
बिहार

…और बढता ही जा रहा है जीकेसी कायस्थों के उम्मीदों का कारवां

उम्मीदों का कारवां के लिए मुंगेर में जीकेसी की शंखनाद यात्रा। सौ युद्ध में से एक भी नहीं हारे कायस्थ कुल के राजा ललितादित्य : राजीव रंजन प्रसादमुंगेर, रंजना कुमारी। कायस्थ समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शंखनाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मूंगेर से की। यह यात्रा दिल्ली चलो अभियान उम्मीदों का कारवां को मजबूत करने के लिए की गई थी, वहां भारी भीड़ ने इस यात्रा का स्वागत किया और उम्मीदों के कारवा को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

 इस मौके पर जीकेसी के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के  सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है, लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिये पर चल गया है जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज में पराक्रम की कमी नहीं रही। कायस्थ कुल के राजा ललितादित्य का इतिहास रहा कि उन्होंने सौ युद्द जीते और एक भी नहीं हारी।

Read also- Didiji foundation : नारी सशक्तिकरण के बिना विकास अधूरा : डा. नम्रता आनंद

      गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जा रहे विश्व कायस्थ महासम्मेलन में कायस्थ समाज एकजुट होकर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

  जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा, जीकेसी संगठन का विस्तार दुनिया भर में है। आज कायस्थ जाति के संगठित नहीं होने से वो हाशिए पर चले गए हैं। इसलिए हम सब को एक साथ आना ही होगा और दिल्ली में अपना शक्ति प्रदर्शन करना ही होगा। उन्होंने सभी को नई दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

monger gkc

   जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि यदि कायस्थ समाज अपनी उपेक्षा तथा हकमारी के खिलाफ आवाज को जोरदार ढंग से नहीं उठाएगा तो इस समाज के अस्तित्व पर ही संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है। इसलिए आज आवश्यकता सभी को किसी भी प्रकार के ‘किंतु-परन्तु’ को छोड़कर एकजुट होने की है।

  इस यात्रा में जीकेसी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्राश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, जीकेसी मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, जीकेसी मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान अनुराग समरूप, बलिराम, दिवाकर कुमार वर्मा, राकेश मणि, चंदन कर्ण, अखिलेश कुमार, आलोक कुमार वर्मा,  रवि शंकर सिन्हा, मूंगेर जिलाध्यक्ष नीरज सिन्हा, जिला महामंत्री मनीष कुमार, जिला सचिव डॉ सरोज कुमार,  अरविंद कुमार सिंह, कमल किशोर सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, शुभम कुमार,प्रसून श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.