सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या की अन्ननपूर्णा योजना के तहत 500 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। रोटरी चाणक्या ने अन्नपूर्णा योजना के...
बिहार

रोटरी चाणक्या की अन्नपूर्णा योजना, 500 लोगों के बीच भोजन का वितरण

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या की अन्ननपूर्णा योजना के तहत 500 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। रोटरी चाणक्या ने अन्नपूर्णा योजना के तहत राजधानी पटना के एक्सजिबिशन रोड में 500 से अधिक लोगों के बीच रोटी, सब्जी, हलवा और आम का पानी का वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम अरविंद डालमिया और दीपा डालमिया की ओर से किया गया।    

इस अवसर पर रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि अन्नपूर्णा योजना लगातार रोटरी चाणाक्या द्वारा चलाया जाता है, जिसमें गरीबों को भोजन बनाकर दिया जाता है। यह पटना के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि विकास बरौलिया और सीमा बंसल अन्नपूर्णा योजना की संयोजक हैं। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। रोटरी चाणक्या जरूरतमंद लोगों के लिये सेवा के लिये प्रतिबद्ध है।

Read also-राज्यसभा और विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में उम्मीदवारों चयन के लिए लालू अधिकृत

  रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाते रहे हैं औरआगे भी तलातो रहेंगे।

Get Corona update here

 रोटरी चाणक्या के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद लोगों की मदद करें। इस अवसर पर अर्चना जैन, अरविंद डालमिया, दीपा डालमिया, विकास बरौलिया, डा. नम्रता आनंद, फिटकरीवाला, रेणु अग्रवाल, संजीव बजाज, आभा बजाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.