नारी विमर्श पर Mamta mehrotra का हुआ काव्यपाठ, इन्हीं थीम पर कलाकारों ने उकेरे चित्र। लिट्रा पब्लिक स्कूल पाटलिपुत्रा कालोनी के प्रांगण मे...
बिहार

Mamta mehrotra के काव्यपाठ पर कलाकारों ने बनाई पेंटिंग्स

नारी विमर्श पर Mamta mehrotra का हुआ काव्यपाठ, इन्हीं थीम पर कलाकारों ने उकेरे चित्र। पटना, संवाददाता। लिट्रा पब्लिक स्कूल पाटलिपुत्रा कालोनी के प्रांगण में कलांगन इंस्टीच्यूट ऑफ परफारमिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में चर्चित कथाकार एवं कवियित्री ममता मेहरोत्रा की कविताओं पर राज्यभर के समकालीन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। इस काव्य गोष्ठी सह चित्रकला शीविर का विधिवत  उद्घाटन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने किया।

Read also- Bihari connect : बिहारी कनेक्ट लंदन में दिखाएगा देश प्रेम

 श्री सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को कैनवास, तुलिका, रंग सामग्री के साथ स्मृति चिह्न के रूप में टिकुली चित्र शैली की कलाकृति भेंट की। इस मौके पर ममता मेहरोत्रा ने अपने स्त्री विमर्ष विषयक कविताओं का पाठ भी किया। जिसे सुनकर कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। इस कार्यक्रम के तहत राज्यभर से डेढ़ दर्जन कलाकारों ने भाग लिया।कलाकार स्मिता परासर ने स्त्री का सपना,विरेंद्र कुमार सिंह ने सफलता की उड़ान, नीतु सिन्हा ने मेघ प्रकृति, मनोज कुमार सहनी ने उड़ान,रणजीत कुमार ने सश्कत नारी,पुरुषोतम कुमार ने नारी शक्ति,आशानंद राय ने लाइटिंग कैंडल शीर्षक से चित्र बनाए।इसके अतिरिक्त अनुभूति,आदित्य सौरभ,प्रवीण, विकास,सोनू और साहिति के कैनवास पर भी स्त्री विमर्ष ही रूपायित हुए।

Get Corona update here

 कार्यक्रम की समाप्ति पर लिट्रा वैली स्कूल के मार्केटिंग हेड आशुतोष मेहरोत्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन चित्रकार प्रेमशंकर कर रहे थे। इस अवसर पर सामयिक परिवेश विभा सिंह, राज्य के चर्चित चित्रकार मनोज कुमार बच्चन, नृत्यांगना इमली दास गुप्ता, मनिषा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.