Red Cross
बिहार

अरवल Red Cross ने जनता को जगाया, वैक्सीन के प्रति बढ़ा रूझान,अब संख्या भी बढ़ी..देवेंद्र

अरवल,संवाददाता।कोरोना वैक्सीन लगवाने और जांच करवाने को लेकर Red Cross सोसाइटी शाखा अरवल के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान का नेतृत्व Red Cross अध्यक्ष देवेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है।

Red Cross जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शनी द्वारा जिले क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए बैठक की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि सुदूर गांव में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों को कोरोना जांच और वैक्सीन लेने के लिए उत्प्रेरित किया जाएगा।

Read Also: ANMCH में संविदा पर डॉक्टरों बहाली में आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप

इसके तहत Red Cross के लोग गांव के हर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं इस दौरान बैनर पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के लिए गांव की गलियों में पोस्टर लगाया जा रहा है। अभी तक जिले के दो दर्जन से अधिक गांव में लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया है और यह कार्यक्रम लगातार जिले के हर क्षेत्र में चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और कोरोना पर काबू पाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Get latest updates on Corona

इस मुहिम में जिले के अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर जागरूक करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी आह्वान किया जा रहा है।इस अवसर पर Red Cross जिला कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शोएब आलम, के अलावा अन्य सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि जिस तरह लोगों का रूझान टीका के प्रति यहां बढ़ा है, वह अब संतोषजनक कहा जा सकता है ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.