ashwani chaube
बिहार

वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी के निधन पर अश्विनी चौबे ने व्यक्त किया शोक

पटना, संवाददाता। सीमांचल के वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी के निधन पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौबे यह शोक प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किया है।

Read also – https://xposenow.com/politics/service-and-dedication-campaign-from-16-september-to-7-october-on-pm-modis-birthday-14397-2021-09-15/पीएम मोदी के जन्मदिन पर 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान

 केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अनेक राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं न्यूज एजेंसी में कार्य कर चुके स्व. चौधरी एक साहसी, निडर, कर्मठ और संतुलित पत्रकार थे। अपने पत्रकारिता के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। गंगा प्रसाद चौधरी एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपना कैरिअर आंचलिक पत्रकारिता से शुरु किया था लेकिन अपने खोजी और तथ्यपूर्ण पत्रकारिता से उन्होंने प्रदेश और देशभर में अपनी प्रतिभा को स्थापित किया।  श्री चौबे ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

श्री चौबे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.