Ashwini Choubey on Tripura tour
बिहार

अश्विनी चौबे उत्तर-पूर्व राज्यों का करेंगे दौरा- गुरुवार को त्रिपुरा होंगे रवाना

Ashwini Choubey on Tripura tour : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सात दिवसीय उत्तर-पूर्व राज्यों के दौरे पर गुरुवार को त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। 

Read Also: All India Kayastha Mahasabha के पूर्व जिला अध्यक्ष का निधन

Ashwini Choubey on Tripura tour : केंद्रीय राज्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि चौबे त्रिपुरा, आसाम, नागालैंड, मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वे 17 से 23 सितंबर तक उक्त राज्यों के दौरे पर रहेंगे। मंत्रालय से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। स्थानीय लोगों से केंद्र की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे त्रिपुरा अगरतला पहुंचेंगे। जहां वे पर्यावरण, वन एवं जलवायु तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत विकास योजनाओं पर प्रदेश के बुद्धिजीवियों व अन्य क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत अगरतला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे असम गुवाहाटी पहुंचेंगे जहां मंत्रालय से संबंधित कार्य योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। दो दिवसीय यात्रा के उपरांत सोमवार को असम से नागालैंड दिमापुर के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.