ESIC Bihta Hospital
बिहार

ESIC Bihta Hospital का अश्विनी कुमार चौबे ने किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर पटना से कोविड टीकाकरण जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। वे आगामी 3 दिनों तक आरा बक्सर के विभिन्न टीका केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए बैठक करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ टीकाकरण को लेकर समीक्षा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने मंगलवार को ESIC Bihta Hospital बिहटा का दौरा किया। हॉस्पिटल परिसर में पौधरोपण किया। परिसर का निरीक्षण किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सरकारी स्तर पर सभी सहायता मुहैया कराई जा रही है। कोविड से संबंधित इलाज व ईएसआईसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की उन्होंने जानकारी प्राप्त की। मरीजो का हाल जान जाना।

Read Also: बच्चों के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने की जरूरत : Rajeev Ranjan Prasad

इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे पटना के न्यू गार्डिनर अस्पताल पहुंचे। टीकाकरण कराने आए लोगों को पुष्प भेंट की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण संजीवनी है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर महाटीकाकरण अभियान चल रहा है। इसे जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें जो टीकाकरण करा चुके हैं, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अफवाहों से बचें, टीकाकरण खुद कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। इससे खुद की और अपने परिवार की रक्षा होती है। उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदूषण से बचाने में वृक्ष की बहुत बड़ी भूमिका है। वृक्ष जीवनदायिनी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि पौधारोपण करें, उसे सुरक्षित रखें। ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण हम सभी दे सकें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.