Ashwini Choubey
बिहार

कोरोना से ठीक होने की दर में लगातार हो रही है बढ़ोतरी: Ashwini Kumar Choubey

  • लगभग 82 फीसदी है रिकवरी रेट
  • 24 घन्टे में करीब 3 लाख लोग

पटना,संवाददाता।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Ashwini Kumar Choubey ने कहा कि कोरोना से ठीक होने का दर लगातार बेहतर हो रहा है। शनिवार की सुबह 8:00 बजे तक 24 घंटे में करीब 3 लाख लोग कोरोना से रिकवर हुए। ठीक होने का राष्ट्रीय औसत लगभग 82 फ़ीसदी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से संबंधित सकारात्मक खबरों पर भी ध्यान देना जरूरी है। सरकार आपके भलाई के लिए सभी स्तरों पर लगातार काम कर रही है।

Also read: महावीर मदिर पर भयी भक्तन की भीड़, जनहित में Free Oxygen

केंद्रीय मंत्री श्री Ashwini Kumar Choubey ने लोगों से आह्वान किया कि घबराए नहीं। सावधानी बरतें। मौजूदा समय में सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना से लोग लगातार ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय राज्यों के साथ निरंतर संपर्क में है। कोरोना के विरुद्ध जंग में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि 15.5 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें प्रतिदिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्यों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। वैक्सीन का वेस्टेज ना हो इस पर भी उन्होंने ध्यान रखने की अपील राज्यों से की है। जनता से आह्वान किया कि वे वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक हो। दूसरों को भी जागरूक करें। वैक्सीनेशन सुरक्षा कवच है। कई राज्यों ने 1 मई से 18 प्लस उम्र के युवाओं को वैक्सीन देने का कार्य शुरू कर दिया है। वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतनी है। अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन कराना है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोविड-19 को लेकर जो दिशानिर्देश है। उसका निरंतर पालन करते रहना है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। नियमित रूप से मास्क लगाएं। निरंतर हाथों की सफाई करते रहे। 2 गज की दूरी का पालन करें।

Get latest updates on Corona

केंद्रीय मंत्री श्री Ashwini Kumar Choubey ने बिहार में वैक्सीनेशन की भी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। संसदीय क्षेत्र बक्सर, रोहतास, कैमूर में कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट की जानकारी से अवगत हुए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.