बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुम...
बिहार

जगदीशपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव ऐतिहासिक होगा: अश्विनी चौबे

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव : पटना, संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में आयोजित बाबू कुंवर सिंह जी विजयोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

“बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उनकी पराक्रम गाथा सदियों तक अमर रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद वीरों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में यह भव्य आयोजन जगदीशपुर में हो रहा है”।

 Read also- 75 हजार से ज्यादा तिरंगा फहरेंगे 23 अप्रैल विजयोत्सव समारोह में : डॉ. जायसवाल

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे शुक्रवार को शौर्य जनसंदेश यात्रा के क्रम में  रेवटियाँ परमानपुर पहुंचे। सभी को 23 अप्रैल को जगदीशपुर भोजपुर में आयोजित “बाबू कुँवर सिंह विजयोत्सव” के लिए  न्योता दिया। इसके पहले सोनबरसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सभी से बड़ी संख्या में विजयोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।  इसके पहले केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने जगदीशपुर आरा में बाबू वीर कुंवर स्मृति संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां परिसर में वन विभाग द्वारा नवग्रह से संबंधित पौधा लगाया जा रहा है। इसके पश्चात स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।  

Get Corona update here

श्री चौबे ने जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जी के परिजनों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना। दिनारा विधानसभा अंतर्गत मलियाबाग पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी से कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को 11:00 बजे आने का न्योता दिया

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.