balan nadi
बिहार

बलान नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी चिंता : राम मूर्ति चौधरी

नन्दकिशोर दास/बेगूसराय। balan nadi : भारतीय जनता युवा मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष राम मूर्ति चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा के जिला प्रवक्ता मनीष सिंह, मंसूरचक के पूर्व प्रखंड प्रमुख शिव कुमार चौधरी, अवनीश कुमार और बाढ़ पीड़ित महेश कुमार चौधरी ने मंसूरचक प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक को गोविंदपुर दो पंचायत को बाढ़ पीड़ित घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

Read Also: Akhil Bhaarateey Parisangh बिहार ने गठित की नई टीम

वही ज्ञापन के जरिए गोविंदपुर दो पंचायत के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जलजमाव होने और बलान नदी (balan nadi) का पानी घरों में घुसने की शिकायत की। वैसे परिवारों को तत्काल दूसरी जगह पर भेजने, सामूहिक भोजनालय शुरू करने तथा सभी आवश्यक सुविधा और सरकारी लाभ देने की मांग की है। मंसूरचक अंचलाधिकारी और कृषि पदाधिकारी से मिलकर किसानों व बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक सुविधा और सरकारी लाभ देने की मांग की।

बलान नदी का जलस्तर बढ़ने से गोविंदपुर दो पंचायत में लगभग सैकड़ों परिवारों का घर पूरी तरह डूब चुका है। आजीविका की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। इस स्थिति में ऐसे परिवारों को उचित सहायता की गुहार प्रखंड विकास पदाधिकारी से लोगों ने लगायी। मौके पर दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.