छठपर्व को लेकर शनिवार को नाव से बीडीओ धर्मवीर कुमार ने शहर के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में बीडीओ धर्मवीर कुमार के...
बिहार

फतुहा में छठपर्व को लेकर बीडीओ ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

फतुहा, संवाददाता। छठपर्व को लेकर शनिवार को नाव से बीडीओ धर्मवीर कुमार ने शहर के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में बीडीओ धर्मवीर कुमार के साथ वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार पाण्डेय, नगर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप, फतुहा नगर राजद अध्यक्ष डा. दयानंद प्रसाद सिंह जैसे शहर के प्रतिष्ठित लोग भी देखे गए।

  इस दौरान संजय गोप ने बताया की फतुहा के ऐतिहासिक मस्ताना घाट की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने उसे अविलंब ठीक कराने की मांग की है। मौके पर समाजसेवी सुधीर कुमार यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। स्शानीय लोगों को पूरी उम्मीद है कि छठपर्व के पूर्व ही फतुहा के उन सभी घाटों को प्रशासन द्वारा दुरुस्त करा लिया जाएगा ,जिन पर छठ होता रहा है।

Read also- भाजपा अध्यक्ष के बयानों से विपक्ष के आरोपों की हुई पुष्टि : चित्तरंजन गगन

गौरतलब है कि छठपर्व को लेकर गंगा घाटों को प्रशासन द्वारा अर्घ्य देने योग्य और सुरक्षित बनाया जा रहा है। अब छठपर्व में समय नहीं रहा। 8 नवंबर सोमवार से छठ शुरू हो रहा है। 10 नवंबर को पहला अर्घ्य घाटों पर दिया जाना है। इसी वजह से बीडीओ द्वारा घाटों का आज निरीक्षण किया गया ताकि कोई कमी होनेपर उसे समय रहते दूर किया जा सके।

Watch it also https://www.youtube.com/watch?v=wdhp6zV1YYs

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.