अगलगी
बिहार

बेगूसराय समाचार – कभी बाढ़ ने किया था बेघर तो अब आग से घर जलकर राख

बिजली से कादराबाद पंचायत के वार्ड नंबर -7 में करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख बेगूसराय,नन्दकिशोर दास। ईश्वर की भी अजब महिमा। एक ही इंसान को कभी दुःख के बाद सुख की अनुभूति होती है, तो कभी उसी इंसान को दुःख के बदले दुःख ही मिलता रहता है। शायद कुछ ऐसा ही कादराबाद पंचायत के वार्ड नंबर -7 के साथ हुआ है। इस घटना को लोग अनहोनी भी बता रहे हैं। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत के वार्ड नंबर -7 के लोग बाढ़ के पानी से उबरे भी नहीं थे कि उनलोगों के घर में आग ने तबाही मचा दी। सोमवार की देर रात लोग आराम से नींद की चैन ले रहे थे कि तभी आग लगने का शोर होने लगा। आनन फानन में लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए घर से भाग निकले।

 अगलगी की इस घटना को लोग समझ नहीं पाये कि कैसे आग लगी, जबतक कुछ समझ पाते तबतक दहकती आग ने गांव के लगभग डेढ़ दर्जन घर को अपने आगोश में ले लिया। इस भीषण आग से पंद्रह घर जलकर राख हो गये। वहीँ दो घर क्षतिग्रस्त हो गया।

  बताया जाता है कि आग उपेन्द्र पासवान के घर से लगी और देखते ही देखते कई घरों को जला गई। अगलगी की घटना में अनाज, कपड़ा, सोना, चांदी, कागजात, कपड़े, नगदी आदि जलकर स्वाहा हो गए। इस घटना में एक बकरी भी झुलसकर मर गई। जबकि एक मोटरसाइकिल, मोबाइल, दर्जनों साइकिल, एलईडी समेत लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि राजीव कुमार स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा दे रहा था। उसका प्रवेश पत्र, मैट्रिक, इंटर का प्रमाण पत्र जलकर राख हो गया। छात्र राजीव कुमार का कहना है कि अब वे कैसे परीक्षा देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अग्निशमन दल को सूचित किया गया, लेकिन एक घंटा के बाद तीन अग्निशामक दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग को काबू किया। घटना लगभग दो बजे रात्रि की है।

इसे भी पढें- https://xposenow.com/astrology/know-why-do-hair-come-out-again-and-again-in-your-own-food-and-what-is-the-solution-14320-2021-09-14/

 पीड़ित परिवारों में रूपा देवी, जिलेबी देवी, सीमा देवी, उपेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, गोविंद पासवान, उमेश पासवान, ओपी पासवान, अमरजीत पासवान, मुकेश पासवान, राकेश पासवान, रिंकू देवी, घूरन महतो, रामरमेती पंडित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बछवाड़ा थाने के एएसआई भानू प्रताप सिंह, सीआई अवधेश साह पहुँचे। उन्होंने उचित मुआवजा सरकार से दिलवाने की बात कही।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.