राजद नेता
बिहार

बेगूसराय समाचार – पीड़ित परिवार को सान्त्वना देने पहुंचे राजद के नेता और कार्यकर्ता

पीड़ित परिवार को सान्त्वना देने पहुंचे राजद के नेता और कार्यकर्ता । बेगूसराय, नन्दकिशोर दास। बलिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी सुशील यादव के 17 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार की मौत के बाद वरिष्ठ राजद नेता और कार्यकर्ता सांत्वना देने पहुंचे। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहाड़पुर गांव पहुंचकर दुखी परिवार से मिल उनको सांत्वना दिया। साथ ही मृत बच्चे की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

 मृतक के परिवार खेतिहर मजदूर हैं। साथ ही गरीबी और तंगी कग मार पूरा का पूरा परिवार झेल रहा है। बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिला पदाधिकारी से परिजनों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आपदा कोष से सहायता राशि की माँग की है।

इसे भी पढ़ें – https://xposenow.com/bihar/begusarai-news-once-the-flood-had-made-homeless-now-the-house-was-burnt-to-ashes-by-fire-14329-2021-09-14/

इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ राजद प्रखंड अध्यक्ष बृज नंदन ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला कोषाध्यक्ष बहादुर यादव समेत कई राजद समर्थित लोग उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और अपनी सहानुभूति जताई। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.