Bharat Bio Fuel
बिहार

Bharat Bio Fuel के नए डीजल पंप का उदघाटन

सुपौल, संवाददाता। Bharat Bio Fuel co-opration के नए डीजल पंप का उदघाटन पिछले दिनों किया गया। किशन प्रखंड के अभुवार में बाबू साहब बायो फयूल पम्प का उदघाटन पिपरा विधानसभा के विधायक रामविलास कामत,पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, निदेशक सुधीर कुमार, डा.चिरंजीवी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मौके (Bharat Bio Fuel) पर विधायक श्री कामत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में लोगों को डीजल के बिना कोई कार्य करना असंभव है, क्योंकि बिना तेल के कृषि,परिवहन नहीं चल सकता है। यह तेल जैव इंधन है। इसकी कई विशेषताएं है। जैसे कि यह प्रदूषण मुक्त है, यह अन्य नॉर्मल तेल से 2 रूपये सस्ता दिया जा रहा है। यहां की जनता कई किलोमीटर जाकर पम्प पर तेल लेने जाती थी। अब यहां के लोगों को घर के पास तेल मिलने लगा है। यह समस्या बहुत बड़ी थी, जिससे इस पम्प के मालिक राणा सुदीप सिंह द्वारा निजात दिलाया गया। सरकार द्वारा बार-बार जैव इंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सभी लोग जैव इंधन का प्रयोग करें और देश को प्रदूषण मुक्त बनाएं। साथ ही इस इलाके में संस्था द्वारा यहां पम्प संचालित किया गया, इसके लिए संस्था को धन्यवाद है।

Read Read : “आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना” की अवधि 31 मार्च 2022 तक

निदेशक सुधीर कुमार ने नॉर्मल तथा बायो-डीजल के मुख्य अंतर के बारे में कहा कि डीजल एक तरल ईंधन है। जिसका उपयोग डीजल इंजन में किया जाता है। बायो-डीजल वनस्पति तेल या पशु वसा से विकसित इंधन है और डीजल इंजन में काम करता है। इन इंधनों को पेट्रोल और डीजल के लिए ग्रीनर और क्लीनर विकल्प के रूप में बनाया जाता है। बायोडीजल लंबी-श्रृंखला एल्काइल एस्टर से बना है। मंच का संचालन भाजपा के जिला प्रवक्ता अशोक सम्राट ने किया। उन्होंने कहा कि बायो डीजल कम प्रदूषण करता है। पेट्रोलियम आधारित डीजल के मुकाबले ये ज्यादा चिकना होता है, इसके कारण इंजन कम कंपन करता है। इस अवसर पर पम्प के मालिक के द्वारा विधायक रामविलाश कामत, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, डा. चिरंजीवी सिंह, मनोज सिंह,कमलदेव शर्मा, मुखिया बिरबल राय, छोटू मुखिया, चंदन कुमार सिंह,पप्पू सिंह,जदयू के कृष्णदेव मंडल,सुजीत सिंह, सुभाष सिंह, प्रोपराइटर जयप्रकाश सिंह, रिशु सिंह, मनोज कुमार, कन्हैया तिवारी, सत्येन्द्र कुमार, चंदन कुमार आदि को सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.