होली के आगमन से पूर्व आज भूमिहार महिला समाज द्वारा तीसरा होली मिलन फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से पटना के होटल मौर्य में किया गया। कार्यक्रम...
बिहार

एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगा भूमिहार महिला समाज ने मनाया फागोत्सव

पटना,संवाददाता। होली के आगमन से पूर्व आज भूमिहार महिला समाज द्वारा तीसरा होली मिलन फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से पटना के होटल मौर्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश मंत्र के साथ स्वागत भाषण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्लेयर श्वेता शाही, उमा सिन्हा (धर्मपत्नी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह) दिलमनी मिश्रा पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, डॉ शीला शर्मा, निवेदिता निर्विकार,(वरीय अधिवक्ता), बिदु रानी (प्राचार्य), सीमा सिन्हा, रुकमणी, महिला जनता दल यू डॉ.श्वेता विश्वास मुख्य रूप से मौजूद रहीं। 

Read also –सीडी रेश्यो का असंतुलन बिहार के पिछड़ेपन का प्रमुख कारण : राजीव रंजन

 इस मौके पर भूमिहार समाज की महिलाएं अर्चना-निशा-राधा कृष्ण, नूतन शर्मा-बंदना शंकर पार्वती, शांभवी कश्यप-राम सीता, स्वरूप निधि ने क्लासिकल संगीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायकी में विमला सिंह, रीमा शर्मा ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया। इसके अतिरिक्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पद्मश्री डॉ शांति राय,  नृत्यांगन शांभवी कश्यप, रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही एवं पद्मश्री शारदा सिन्हा को शॉल उड़ा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

Get Corona update here

 इससे पहले होली मिलन कार्यक्रम में सभी लोगों को एक आकर्षक उपहार गेम के द्वारा दिया गया। सभी महिलाओं ने धूम मचा कर होली के धुन पर खूब मस्ती की। सभी को राजापुष्प की पत्ती से एवं हर्बल गुलाल एक दूसरे पर डाल कर होली मनाई। इसके साथ ही इस मौके पर आने वाले समय में कुछ सामाजिक कार्यक्रम करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन उषा सिन्हा कर रही थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.