सरकारी स्तर पर तो बिहार दिवस का आयोजन होता ही रहा है। अब संस्थाओं के स्तर पर बिहार दिवस का आयोजन किया जाने लगा है। इसी क्रम में पटना की सा...
बिहार

बिहार दिवस : आधुनिक बिहार के निर्माता थे डॉ सचिदानंद सिन्हा- डा. नम्रता आनंद

पटना,संवाददाता। सरकारी स्तर पर तो बिहार दिवस का आयोजन होता ही रहा है। अब संस्थाओं के स्तर पर बिहार दिवस का आयोजन किया जाने लगा है। इसी क्रम में पटना की सामाजिक संस्था दीदीजी फाउडेशन ने पटना से सटे कुरथौल स्थित दीदी जी संस्कारशाला, फुलझड़ी गार्डन में बिहार दिवस का आयोजन किया। मकसद था बच्चों को बिहार की विरासत से अवगत कराना।

इस अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इसके तहत संस्कारशाला के ग्रामीण बच्चों ने कला प्रस्तुति देकर अपनी कला प्रतिभा से सबको अचंभित कर दिया।     

       

  बिहार दिवस कार्यक्रम का संचालन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित  डा. नम्रता आनंद ने किया। बिहार दिवस के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने जल जीवन हरियाली, लोक गीत, राधा-कृष्ण और भगवान शिव पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 कार्यक्रम को शिखा स्वरूप और अखौरी योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से होस्ट किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमति सिंह और संपन्नता वरूण उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेविका फुलझड़ी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेम कुमार, संपन्नता वरूण, शिखा स्वरूप ने भीअपने किया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। शिखा स्वरूप ने बिहार राज्य के प्रार्थना गीत और बटोहिया गीत के जरिये बिहार की संस्कृति को पेश किया।

इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने बिहार की स्थापना पर विस्ती से प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के बिना  भारत का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता डॉ सचिदानंद सिन्हा थे। बिहार के सृजन में संविधान सभा के प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष रहे डा. सिन्हा का वही स्थान है, जो बंगाल के नवजागरण में राजाराम मोहन राय का था। मौके पर अनुमति सिंह ने कहा, गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे। y इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने कहा कि बिहार स्थापना दिवस मनाना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहां कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि समाज सेवा के क्षेत्र में  दीदी जी फाउंडेशन के नेक कार्य में हम हमेशा उनका साथ दें। 

        निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, सूरज कुमार, पवन कुमार ,रोहित, आर्यन कुमार ,अमित, राजा, शुभम, लव कुश रवि लाडो,स्वीटी, श्रुति, बिट्टू, नेहा, चिंकी, प्रिया, मुस्कान, काजल, अंजलि, अंशु, चांदनी, प्रियंका, देवी, कृति, नंदिनी, सुनीता रिमझिम, सिमरन,बिंदिया और रौशन समेत  बच्चे  ने  नृत्य पेश कर समां बांध दिया। इस अवसर पर अनुराग समरूप, गणेश प्रसाद, रंजीत कुमार ,सुनीता देवी, रंजीत ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.