बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 104वां स्थापना दिवस समारोह 20 नवम्बर, 2022 के स्थान पर, अब 20 नवम्बर 2022 को मनाया जाएगा। केरल के राज्यपाल क...
बिहार

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन : 14 नवम्बर को 104वां स्थापना दिवस समारोह

पटना, संवाददाता। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 104वां स्थापना दिवस समारोह 20 नवम्बर, 2022 के स्थान पर, अब 20 नवम्बर 2022 को मनाया जाएगा। केरल के राज्यपाल करेंगे इसका उद्घाटन, सम्मानित होंगे साहित्यसेवी, स्थायी समिति की भी होगी बैठक।

 सम्मेलन सभागार में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ ने बताया कि समारोह का उद्घाटन केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान करेंगे। महामहिम राज्यपाल को सम्मेलन की सर्वोच्च मानद उपाधि ‘विद्या वाचस्पति’ से भी विभूषित किया जाएगा।

 डा. सुलभ के अनुसार 14 नवम्बर को अपराह्न तीन बजे सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक होगी। उसके पश्चात एक राष्ट्रीय कवी सम्मेलन होगा। समारोह का विधिवत उद्घाटन महामहिम द्वारा शाम साढ़े पाँच बजे किया जाएगा। इसी सत्र में हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में, महत्त्वपूर्ण अवदान करने वाली विभूतियों को ‘साहित्य मार्तण्ड’, साहित्य चूड़ामणि’ तथा ‘साहित्य शार्दूल’ की उपाधियों से भी अलंकृत किया जाएगा।

Read it also- मुख्यमंत्री ने ,नवनिर्मित नेहरू पार्क में पंडित नेहरु की प्रतिमा का किया अनावरण

  इस अवसर पर आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष और पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिंहा, न्यायमूर्ति मृदुला मिश्र, न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद तथा दूरदर्शन बिहार के कार्यक्रम प्रमुख डा राज कुमार नाहर समेत सम्मेलन के अधिकारीगण और देश की अनेक साहित्यिक विभूतियाँ उपस्थित रहेंगी।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

संवाददाता सम्मेलन में सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा. कल्याणी कुसुम सिंह, डा. पुष्पा जमुआर, डा. पूनम आनंद, डा. सुनील कुमार दूबे, आचार्य विजय गुंजन, डा. मेहता नगेंद्र सिंह, डा. शालिनी पांडेय, डा. नागेश्वर प्रसाद यादव, डा. अर्चना त्रिपाठी, कुमार अनुपम, प्रेमलता सिंह राजपुत, सागरिका राय, कृष्ण रंजन सिंह, डा प्रतिभा रानी, डा. अमरनाथ प्रसाद, डा. मनोज गोवर्द्धनपुरी, संजीव कुमार मिश्र, डा. पंकज वासिनी, डा. सुमेधा पाठक तथा ज्ञानेश्वर शर्मा, उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.