बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद एवं बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद पटना द्वारा संयुक्त रुप से 26वां बिहार सम्मान एवं बिहार बाल कलाश् ...
बिहार

बिहार सम्मान एवं बाल कलाश्री अवार्ड समारोह संपन्न

पटना, संवाददाता। बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद एवं बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद पटना द्वारा संयुक्त रुप से 26वां बिहार सम्मान एवं बिहार बाल कलाश्री सम्मान के साथ-साथ भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय छज्जू बाग स्थित अरुण कुमार सिन्हा, विधायक आवासीय परिसर सभागार में किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जहानाबाद एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस के मिश्रा एवं बिहार के जाने-माने कलाकार अरुण कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण  वरिष्ठ रंग निर्देशक कुमार मानव ने किया।जबकि संपूर्ण मंच संचालन व अध्यक्षता कला संस्कृति पुरुष वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी “संत” कर रहे थे।

 अतिथियों के हाथों बिहार सम्मान से सम्मानित होने वाले डॉ कासिम खुर्शीद, अभिषेक कुमार मिश्रा, रजनीकांत चौधरी, डॉ राजेश कुमार, डॉ रत्नेश कुमार झा, प्रभात कुमार ,संजय राजू, डॉक्टर निखिल चौधरी, डॉक्टर अर्चना सिन्हा, डॉक्टर कुमारी नीतू सिंह, डॉक्टर अमृता कुमारी, पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही बिहार बाल कलाश्री सम्मान से सम्मानित होने वाले  बाल कलाकार उपस्थित होकर सम्मानित हुए उनमें दक्षराज, दिव्याश्री,छवि राज,श्रीजा, द्रुति, मयंक कुमार,मिट्ठी आर्या प्रमुख थी। इन सबों को गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में बिहार बाल कलाश्री सम्मान दिया गया।

इसे भी पढ़ें गुरु चांडाल योग से डरें नहीं, जानें इसका सच,जॉर्ज बर्नार्ड शॉ की कुंडली में भी था यह योग

 इसके बाद सभी रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को मेडल एवं सहभागीता  प्रमाण पत्र देकर के अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें- औरंगाबाद जिला के वरीय पत्रकारऔर रचनाकार प्रियदर्शी एवं गणेश को मिला सम्मान

देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंदना सिन्हा, अरुण कुमार गौतम, संजय राजू ,प्रिया, अलीजा बानो, मानी मोहन, सतीश उपाध्याय विनोद पंडित रवि रंजन गायन  वादन और नृत्य से  दर्शकों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम का समापन विजय कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।