Unlock 2
बिहार

कल से बिहार हुआ Unlock, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

पटना।बिहार फिर से एक बार Unlock हो रहा है।कल बुधवार से लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा। सरकार ने यह निर्णय लॉकडाउन के सार्थक नतीजे को देखते हुए लिया है।

इस आशय का ट्वीट मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया है ।उन्होंने लगातार दो ट्वीट किये। पहले ट्वीट में लॉकडाउन खत्म करने की बात कही गई है।

Read Also: दीपिका ने लहराया BPSC में सफलता का परचम,पाली से पटना तक नेहाल.

ट्वीट के अनुसार लॉक डाउन खत्म कर दिया गया है ।सरकारी एवं निजी दफ्तर 50प्रतिशत उपस्थिति के साथ शाम 4बजे तक खोले जा सकते हैं।दुकानें खुलने का समय बढा कर 5 बजे तक कर दिया गया है।

Get latest updates on Corona

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण के दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी को देखते हुए लॉकडाउन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.