शिल्पी सिंह को अमेरिकी संस्था वाइटल वॉइसेस और रिलायंस फ़ाउंडेशन ने 2022-23 के लिए चुना वुमन लीडर।वाशिंगटन स्थित संस्था वाइटल वॉइसेस और रिल...
बिहार

बिहार की बेटी शिल्पी सिंह को अमेरिकी संस्था ने चुना वुमन लीडर

शिल्पी सिंह को अमेरिकी संस्था वाइटल वॉइसेस और रिलायंस फ़ाउंडेशन ने 2022-23 के लिए चुना वुमन लीडर। पटना,संवाददाता। वाशिंगटन स्थित संस्था वाइटल वॉइसेस और रिलायंस फ़ाउंडेशन ने शिल्पी सिंह, निदेशिका-भूमिका विहार को 2022-23 के लिए देश के 50 महिला लीडर में चुना है।जिसमें शिल्पी बिहार से एक मात्र लीडर है।       

 वुमन लीडर का खिताब जीत चुकी शिल्पी लगभग 2 दशकों से पिछड़े समाज के पिछड़े तबके की बेटियों और महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और उनके सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रही हैं। विगत 9 वर्षों से वे भूमिका विहार की निदेशिका के रूप में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा लड़कियों/महिलाओं को समाज के विकास में निर्णयात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली शिल्पी का कार्यक्षेत्र सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से बिहार के 20 जिलों में है। उनके कार्य के प्रति लगातार समर्पण और एक बड़ी आबादी में चेतना जगाने और परिवर्तन लाने के लिए उनको इस प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप के लिए चुना गया।

इसे भी पढ़ें-जन कल्याण को समर्पित हैं बुधौली के आखिरी राजकुमार श्रीआनंद गुरु जी

 वाइटल वॉइसेस की स्थापना अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन के द्वारा 1998 में किया गया था। यह संस्था दुनिया भर में  सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले महिला लीडर को चुनती है और उनको प्रेरित करती है। इस वर्ष संस्था ने रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत से 50 महिला लीडर को चुना है, जिसमे शिल्पी बिहार से एक मात्र लीडर हैं।

शिल्पी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता स्व. अरुण कुमार सिंह को देती है, वे जयप्रकाश आंदोलन के कार्यकर्त्ता, एक प्रतिष्ठित पत्रकार और भूमिका विहार के संस्थापक भी रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.