Raghuvansh Babu
बिहार

Raghuvansh Babu की जयन्ती मनाई गई

पटना, संवाददाता।कोरोना प्रोटोकॉल और लॉकडाउन की पाबंदियों के कारण राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने आवास पर ही पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Babu) के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 75 वीं जयंती मनायी गयी।

Read Also: JAP कार्यालय में मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम आयोजन की पावंदियो को ध्यान में रखकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के निर्देशानुसार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने परिवार के साथ अपने-अपने घरों पर ही अपने आदरणीय नेता Raghuvansh Babu को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताये संघर्ष के बिन्दुओं को जन अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया ।

Get latest updates on Corona

राजद प्रवक्ता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि पत्रों के माध्यम से व्यक्त की गई उनकी अन्तिम इच्छा को मुख्यमंत्री जी आज उनकी जयन्ती पर पूरा करने का काम करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.