Yoga Day
बिहार

Yoga Day को लेकर भाजपा ने की बैठक

फतुहा। शहर के गोविंदपुर बाजार स्थित मां तारा उत्सव हाॅल में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी के अध्यक्षता में Yoga Day को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 21 जून को Yoga Day, 22 जून को पौधारोपण और 23 जून को बलिदान दिवस मनाने पर चर्चा की गई।

Read Also: भ्रम फैला रहे हैं कुछ लोग,हम एनडीए में हैं और एनडीए में रहेंगे: Jitan Ram Manjhi

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नगर मंडल के सभी मंच-मोर्चा के अध्यक्षों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में जिला महामंत्री अरविंद यादव ने पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को विस्तारपूर्वक रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का निर्देश दिया।

Get latest updates on Corona

बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष विजय वत्स, प्रदेश नेता राणा राजेंद्र पासवान, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता भास्कर लाल पटवा, व्यवसायिक मंच के संयोजक केशर प्रसाद, नवल पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, रंजीत प्रसाद, अनिल शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, किशोरी जी, विकाश कुमार, पंकज कुमार, नागेन्द्र कुमार, पिंकी कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुनिल पासवान, सत्येन्द्र पासवान, दिनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.