हाजीपुर में कंबल बांटा गया 800 कंबल। गंगा किनारे बीरपुर पूर्वी पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, विकलांग तथा आर्थिक रुप ...
बिहार

800 लोगों के बीच हाजीपुर में कंबल बांटा गया

हाजीपुर में कंबल बांटा गया 800 कंबल। पटना/हाजीपुर, संवाददाता। गंगा किनारे बीरपुर पूर्वी पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, विकलांग तथा आर्थिक रुप से कमजोर 800 से अधिक लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता एवं समाजसेवी विद्यासागर राय के संचालन में निशुल्क संपन्न  किया गया।

 सभी कंबल युवा उद्योगपति विकास कुमार सिंह ने अपने व्यक्तिगत कोष से उपलब्ध कराई थी। जनरक्षार्थ इस महावितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, देवानंद राय, कुमार भास्कर, अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।   

 वहां उपस्थित हर एक महिला पुरुष के बीच सूचीबद्ध तरीके से कंबल वितरित किया गया। मौके पर दर्जनों ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीकों से यह वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Read also – राष्ट्रीय कला उत्सव शास्त्रीय गायन में अथर्व को मिला प्रथम स्थान

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि पटना एवं वैशाली जिला के अंतिम छोर, जो चारों तरफ गंगा और गंडक से घिरा हुआ है, यहां की भूमि सोना उगलने वाली है। इस कड़ाके की ठंड में भी स्थानीय सांसद पशुपति पारस एवं रविशंकर प्रसाद जिस कार्य को नहीं किया वह काम समाजसेवी विकास कुमार सिंह ने कर दिखाया।

उन्होने कहा कि इसी तरह प्रतिवर्ष 1100 जरूरतमंदों के बीच श्री सिंह के द्वारा पठन-पाठन सामग्री, अंग वस्त्र, खाद्य सामग्री कंबल आदि निशुल्क वितरण की प्रक्रिया चलती रहेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.