tejaswi yadav
बिहार

बिहार में अफसरशाही चरम पर, अधिकारी करते हैं लापरवाहीः नेता प्रतिपक्ष

पटना, संवाददाता। बिहार में अफसरशाही चरम पर है। अधिकारी सीना तान सरकारी काम में लापरवाही कर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देते हैं। जनप्रतिनिधियों को अपमानित करते हैं और नागरिकों को तो पाँव के धूल बराबर नहीं समझते। पर सरकार व मंत्रियों को इससे क्या? उन्हें तो बंदरबांट में अपने हिस्से से मतलब है। ये बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस को जारी एक बयान में कही है।

बयान में कहा गया है कि एनडीए सरकार में अफसरशाही इस तरह है कि सत्तारूढ़ दल व बेखौफ अफसरों के लिए भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है। दोनों मिलकर अवैध कमाई करते हैं और नागरिक घूस, सरकारी बेपरवाही, परेशानी व भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में पिस कर रह जाते हैं। जनता भटक भटक कर रह जाती है, पर सुनवाई, कार्रवाई का नामोनिशान नहीं होता।

इसे भी पढ़ें –https://xposenow.com/astrology/janmashtami-2021-it-is-very-rare-for-these-6-elements-to-come-together-13613-2021-08-28/

 जारी बयान में यह भी कहा गया कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं,  अफसर के प्रति नहीं। उन्हें जनता चुनती है, अधिकारी नहीं। अगर अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने का निर्देश ऊपर से मिलेगा तो जनता की कौन सुनेगा? इससे सत्ता का अनावश्यक केंद्रीकरण होगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगा और लोकतंत्र नाममात्र का भी नहीं बचेगा।

Get latest updates on Corona

आगे बयान में कहा गया कि लोकतंत्र की अवधारणा ही है सत्ता को जनप्रतिनिधियों के रास्ते विकेन्द्रित कर के जनता में समाहित करना, जनता से अवशोषित कर के निरंकुश व भ्रष्ट अफसरों के रास्ते सत्ता के शीर्ष पर बैठे एक व्यक्ति में केंद्रित करना नहीं। सरकार और उनके मुखिया जितनी जल्दी इस बात को समझ लें उतना बेहतर। बहुत हो चुका बिहार की न्यायप्रिय जनता अब सत्ता संरक्षित भ्रष्ट और नाकारा अधिकारियों तथा नेताओं की निरंकुशता नहीं सहेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.