शहर के शीशामील में पीएम मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के अंतर्गत सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाजपा संगठन जिला बाढ़ व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा वृद्धजनों के बीच राशन
बिहार राजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े कार्यक्रम के तहत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने बांटे राशन

फतुहा संवाददाता। शहर के शीशामील में पीएम मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के अंतर्गत सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाजपा संगठन जिला बाढ़ व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा वृद्धजनों के बीच राशन वितरित किया गया।यह भोजन वितरण जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरूष के बीच आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व व्यवसायिक मंच प्रकोष्ठ के संयोजक केशर प्रसाद ने किया। राशन प्राप्त कर वृद्ध जनों ने अपनी खुशी तो जाहिर की ही , साथ ही जिला बाढ़ व्यवसायिक प्रकोष्ठ का आभार भी व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े –राजद का प्रशिक्षण शिविर : संघर्ष और उपलब्धियों को जानें और प्रचार करेंःतेजस्वी

पीएम मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के  मौके पर केशर प्रसाद ने कहा कि हम सभी काफी खुश हैं कि हमारे देश को यशस्वी प्रधानमंत्री मिले हैं, जो पूरे विश्व में भारत को मजबूत करने में दिन-रात लगे हैं। इस कार्यक्रम के लिए फतुहा विधानसभा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने शुभकामना दी।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

मौके पर नवीन कुमार श्रीवास्तव, बबलू कुमार साह, राजा राम पासवान, शिव प्रसाद पंडित, रंजीत पासवान, दिलीप साह, मंजीत कुमार साह, कौशल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पखवाड़ेके तहत देश भर में सेवा और समर्पन कार्यक्रम भाजपा द्वारा मनाया ज रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.