पीएम का जन्मदिन
बिहार

पूजा-पाठ कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटी गई मिठाई

मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन। फतुहा, संवाददाता। प्रखंड के सोनारू गांव के देवी स्थान मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूजा-पाठ की गईया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों का मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। गौरतलब है कि पीएम मोदी का जन्मदिन पखवाड़े के रूप में मनाया जारहा है।

Read also- शहीद सुरेंद्र प्रसाद सिंह के परिवार को सौंपा गया ऑपरेशनल कैजुअलिटी सर्टिफिकेट

 कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह वार्ड पार्षद, वार्ड नं 27 के केशर प्रसाद ने किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा राजीव पासवान ने जन्मदिन में भाग लिया। राजीव पासवान ने बताया कि भारत को पहला यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में मिला है। इनके कारण भारत का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है।

इसे भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=lXBLEx9Jn1g

 विदित हो कि राजीव पासवान जफराबाद निवासी बिहार सरकार में पूर्व कल्याण मंत्री एवं सांसद स्व. कामेश्वर पासवान के सुपुत्र हैं। स्व. कामेश्वर पासवान कांग्रेस के मजबूत किला को ध्वस्त कर भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए थे। मौके पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बबलू साह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सत्येन्द्र पासवान, रंजीत पासवान, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, गोवर्धन पासवान, वीरु पासवान, मनोज कुमार, बखोरी व्यास, शैलेश पासवान, जयराम जी, साधु चौहान, देवानंद चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.