Chandrashekhar Azad
बिहार

मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Chandrashekhar Azad ने सर्वोच्च बलिदान दिया था, हम उनके सपनों का भारत बनाएंगे : अर्जित चौबे

भागलपुर. भारत की सफलता के लिए अपना जान निछावर करने वाले हम शहीद Chandrashekhar Azad की जयंती भागलपुर में मनाई गई। कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक को गुरुवार को उनकी जयंती पर याद किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए दोनों महापुरुषों को नमन किया। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की उपस्थिति में उपस्थिति आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत युवा भाजपा नेता अर्जित शाश्वत ने किया।

Read Also: एनडीए के अन्तर्विरोध से सरकार के साख पर सवाल

उनमें कार्यक्रम में अपने संबोधन में अर्जित चौबे कहा कि आज हम सब ने संकल्प लिया कि Chandrashekhar Azad के बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। चंद्रशेखर आजाद का व्यक्तित्व अद्भुत है। भारत माता की आजादी के लिए उन्होंने अपने घर परिवार को छोड़कर सर्वोच्च बलिदान दिया था। आजादी के संघर्ष के दौरान वे अपने मित्रों से कहा करते थे कि मैं तो आजाद हूं और आजादी ही मरूंगा। इतना अद्भुत था उनका संकल्प जो उन्होंने पूरा किया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.